UP Board Important Questions Paper Physics Class 12th (Set-1)

  CBSE » CBSE Sample Papers » Class XI » Year 2008 You are here

UP Board
Important Questions Paper
Subject: Physics
Class : 12th

Objective Questions:

Q1. किसी भौतिक राशि के लिए निम्न सूत्र प्रयुक्त किया गया है :     Y = (4/3) (ab2c3)

यहाँ a = 4.0, b = 1.00 तथा c = 3.000 है| Y के मापने में प्रतिशत त्रुटी होगी |

Ans: 4.6%

Q2. एक बेलन की लम्बाई 10cm तथा उसकी त्रिज्या 4cm है बेलन के आयतन में प्रतिशत त्रुटी होगी |

Q3. एक पिण्ड के द्रव्यमान तथा चाल के मापों में त्रुटियाँ क्रमशः 3% एवं 4% है | पिण्ड की गतिज ऊर्जा मापने में त्रुटी होगी :

Ans: 11%

Q4. सामान्यतया पानी 1000C पर उबलता है| किस स्थान पर पानी का क्वथनांक सबसे अधिक होगा ?

Ans: समुद्र की सतह से 1km नीचे|

Q5. किसी एक परमाण्विक गैस के एक अणु की स्वतन्त्र कोटियों की संख्या कितनी होगी |

Ans: 3

Q6. 00C पर वायु में ध्वनि की चाल 330 m/s है | 350C पर वायु में ध्वनि की चाल क्या होगी |

Ans: 353 m/s

Q7. पानी से बर्फ बन्ने पर अणुओ के बीच की दूरी :
Ans: बढ़ जाती है

Q8. किसी द्विपरमान्विक  अणु  , जब ध्वनी तरंगे किसी गैसीय माध्यम से चलती है तो माद्यम के किसी बिंदु पर प्रक्रिया  क्या होती है |
Ans: रुद्धोष्म

Q9. वायु के सापेक्ष जल और कांच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 एवं 5/3 है कांच का जल के सापेक्ष अपवर्तनांक होगा|

Ans: 5/4

Q10. 50mm दाब पर 1 मोल गैस का आयतन 100 cm3. है | 100mm दाब पर उस गैस की दो मोल की आयतन उसी ताप पर क्या होगा |

Ans: 100 cm3.